पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
रामकोला। थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा खुर्द के ग्राम मंझरिया में बृहस्पतिवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
रामकोला थाने पर पहुंचे कुस्महा कतरौन निवासी सुभाष ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सोनी की शादी दो साल पहले पिपरा खुर्द के टोला मंझरिया निवासी सुक्खल खटिक के बड़े बेटे से हुई थी।
उन्होंने तहरीर में बेटी को सास-ससुर, ननद, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर में यह भी कहा गया है कि जहर देकर मारने के बाद रात में शवदाह करने जा रहे थे, उसी बीच वह पहुंच गए। थाना प्रभारी सौदागर राय ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।