फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा कर 35 हजार की लूट

Wed, 17 Feb 2016 11:40 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा की पीएनबी शाखा से 35 हजार रुपये निकालकर बाहर आ रहे एक युवक को कार सवार चार बदमाशों ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद उससे रुपये छीन लिए और गाड़ी से फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पटहेरवा थानाक्षेत्र के महुअवा कांटा गांव के निवासी अनिल कुमार पटेल लगभग 11:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक की पटहेरवा शाखा से 35 हजार रुपये निकालकर बाहर आ रहे थे।

बैंक से कुछ आगे बढ़े थे कि एक कार उनके पास आकर रुकी। उसमें चार लोग सवार थे, जिन्हाेंने अनिल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और आगे बढ़ गए।


तरयासुजान थानाक्षेत्र के बनवरिया गांव के पास हाइवे पर ही फेंककर बिहार की ओर भाग निकले। अनिल ने बताया कि उन्हें 22 फ रवरी को विदेश जाने के लिए रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हाेंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव का कहना था कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें