फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित एसआई की पिटाई

Sun, 02 Oct 2016 11:59 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पडरौना/कुबेरस्थान
अपने गलत बर्ताव के कारण चर्चा में रहने वाले एक दरोगा को रविवार की शाम फिर पीट दिया गया। आरोप था कि उसने क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर जाकर युवती के साथ छेड़छाड़ की। घायलावस्था में एसआई को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 पुलिस लाइंस में तैनात  एसआई तौफिक अहमद पर शराब के नशे में धुत होकर लोगाें के साथ मारपीट करना और महिलाओं से छेड़छाड़ के कई बार आरोप लग चुके हैं। इस एसआई का गैरधर्म की युवती से शादी को लेकर धर्म परिवर्तन का मामला भी चर्चा में रहा है। एसआई की पत्नी की शिकायत पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। यहां तक कि उसे जेल भी जाना पड़ा था। बाद में एसआई की पत्नी ने ही जमानत कराकर उसे जेल से मुक्त कराया। काफी अनुनय-विनय के बाद एसपी ने उसे बहाल कर दिया था, लेकिन बाद में फिर उसकी गलत आदतों के कारण निलंबित कर दिया गया था। इधर कुछ दिनों पहले तौफीक के घरवालों के आग्रह पर एसपी ने उसे पुलिस लाइन में आमद कर लिया था, लेकिन अभी बहाली नहीं हुई थी। यह बात एसपी ने भी स्वीकार की।
विज्ञापन

रविवार की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  एसआई तौफीक अहमद ने  एक व्यक्ति के साथ देर शाम जानकीनगर चौराहे पर शराब पी। उसके बाद उस व्यक्ति के घर गया और परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर घरवालों ने उसे जमकर पीटा। तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कसया के एसओ विनय पाठक पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि दरोगा निलंबित है। उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। वह पहले भी जेल जा चुका है। हालाकि एसआई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उल्टे मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी दीपक कुमार भट्ट का कहना था कि यदि इस मामले में युवती के घरवालों की तरफ से तहरीर दी जाती है तो एसआई के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और यदि एसआई की तरफ से तहरीर मिलती है, तब भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गैरधर्म की युवती के साथ शादी करने, नशे में धुत होकर झगड़ा करने और जेल जाने को लेकर वह पहले भी चर्चा में रहा है। अभी उसकी बहाली नहीं हुई थी। उसके घरवालों के आग्रह पर केवल आमद कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें