फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jan 2017 11:09 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
पडरौना। जटहां थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को खेत की तरफ गई युवती से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी दो युवकों के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार सोमवार की शाम को उनकी पुत्री गांव से पश्चिम तरफ अपने खेत में गई थी। इनके अनुसार वहां पहुंचे गांव के दो युवकों ने चाकू दिखाकर लड़की से दुष्कर्म किया। घर लौटकर युवती ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह पिता ने जटहां बाजार थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अरुण कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल  परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें