फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक में नाव पलटी, युवती की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पिपराघाट के मोतीराय टोला के पास गंडक नदी में नाव पलटने से घायल हुई रमावती देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड/सेवरही। पिपराघाट ग्रामसभा के मोतीराय टोले के सामने गंडक नदी में बुधवार को देर शाम एक छोटी नाव पलट जाने से आठ लोग नदी में डूब गए।
विज्ञापन


जिसमें से सात लोगों को एक साहसी युवक ने बचा लिया। हालांकि 18 वर्षीय समिता को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक के अलावा एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अन्य लोग पहुंच गए।

सेवरही थानाक्षेत्र के पिपराघाट गांव के मोतीराय टोला निवासी 45 वर्षीय रामावती, 18 वर्षीय समिता, छह वर्षीय राजेश, आठ वर्षीय प्रियंका, दस वर्षीय नितेश, दस वर्षीय संजू, 16 वर्षीय ललिता, 18 वर्षीय अनारकली गंडक नदी उस पार खेत से गेहूं की फसल की कटाई करने गए थे। फसल की कटाई के बाद शाम को वापस घर लौटने के लिए नदी पार करने के लिए छोटी नाव पर सवार हुए।
विज्ञापन


वापसी के दौरान तेज हवा चलने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव पलटने ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव में कोहराम मच गई और लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक सत्येंद्र कुमार ने डूब रहे लोगों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

सत्येंद्र ने डूब रहे सात लोगों को बचा लिया लेकिन उदयचंद्र की बेटी समिता को नहीं बचाया जा सका। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह, तहसीलदार रामसुधार और सेवरही थाने की पुलिस मौके  पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गांववालों के सहयोग से नदी में डूबी युवती का शव बाहर निकाला गया। बाद में थाना प्रभारी सेवरही राजकुमार गौतम ने पंचनामा कराकर शव को अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें