फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राओं से की छेड़खानी

Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। शनिवार को देर शाम क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय से पढ़कर घर लौट रहीं आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं से छेड़खानी की घटना हुई। एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस पहुंची, तब शोहदे वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियां गुरवलिया बाजार के एक स्कूल में पढ़ने गई थीं। छुट्टी के बाद तीनों घर वापस जा रही थीं। कहा जा रहा है कि कुछ दूर आगे चार शोहदों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो शोहदों ने उसकी पिटाई कर दी। वहां से हटकर उस व्यक्ति ने तुरंत डॉयल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। इस बीच वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाया। 

इस संबंध में प्रभारी एसओ कन्हैया यादव का कहना है कि उन्हें पीड़ितों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें