फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका टोले में नौ झोपड़ियां जलीं

Mon, 04 Apr 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव धुरिया नौका टोले में लगी आग से नौ झोपड़ियां और बांस के झुरमुट जलकर नष्ट हो गए। इसकी सूचना लोगों ने अग्निशमन दल और पुलिस को दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जबकि आग बुझाने के लिए गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलवा कर आग पर काबू पाया। धुरिया गांव के नौका टोले में लगी आग से रमेश गुप्ता, इंद्रदेव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रामअवध गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, लल्लन गुप्ता, दिनेश यादव, ओमप्रकाश यादव, गुड्डू यादव की झोपड़ियों के साथ-साथ एक बाइक, आठ साइकिल, किराने की गुमटी सहित संदूक जल गए।

आग सोमवार को भोर में करीब 3:50 बजे लगी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। आग लगने की सूचना गांव के लोगों ने अग्निशमन दल के साथ पुलिस को दी। लेकिन आग बुझाने के लिए मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


आग लगने पर गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलवाया और कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। उधर, दोपहर बाद हल्का लेखपाल संजय गुप्ता आग से हुई क्षति का आंकलन करने पहुंचे तो उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें