फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब लड़कियों के पिता ने खाया जहर, हालत नाजुक

Tue, 18 Apr 2017 11:30 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला।      
विज्ञापन

करीब एक माह बाद भी गायब दोनों बच्चियों का पता नहीं चलने से आहत पिता ने जहर खा लिया है। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। गंभीर अवस्था में गोरखपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।    
विज्ञापन

  
मार्च महीने में रामकोला क्षेत्र से अचानक चार लड़कियां गायब हो गई थीं। इनमें से दो लड़कियां एक ही परिवार की हैं। इस मामले में लड़कियों के पिता ने रामकोला थाने में तहरीर दी थी। उसने कई नेताओं और अफसरों से भी बच्चियों का पता लगवाने के लिए गुहार लगाई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर घरवाले रामकोला सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें