अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार को कच्ची शराब बनाने और बेंचने वालों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से कुल 140 लीटर कच्ची शराब और उपकरणों के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निवासी अमरनाथ, भगवानपुर के चौथी, खोट्ठा के राजेश, सोहरौना गांव केे रामसजीवन, सुबोधिया के लालबहादुर, लालदेई, अहिरौली बाजार के अक्षैवर चौधरी, अहिरौली थाना के बढ़या के लोहरैया का नाम शामिल है।