फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवाड़ा में क्रेन पलटने से युवक की मौत

Tue, 10 May 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के गांव भंगड़ा पिपरासी के मुसहरी पट्टी टोला निवासी युवक की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में मंगलवार को काम के दौरान क्रेन पलटने से मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के भंगड़ा पिपरासी गांव के मुसहरी पट्टी टोला निवासी 20 वर्षीय मोतीलाल मद्धेशिया पुत्र देवेंद्र मद्धेशिया परिवार की माली हालत को देखते हुए घर से दूर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के किसी कंपनी में सह चालक के रूप में कार्य करते थे।

अन्य दिनों की भांति मंगलवार को सुबह भी मोती सुबह आठ बजे अपने काम पर गए हुए थे। इस बीच कार्य के दौरान ही क्रेन अनियंत्रित पलट गई। क्रेन पलटने से मोती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना साथ में ही कार्य कर रहे साथियों ने फोन से मोती के परिवार के लोगों को दी। यह सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं, मोती की मां इंद्रावती देवी दहाड़ें मारकर रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं।

बहन प्रियंका और भाई नंदू का भी रो रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों के मुताबिक मोती यहां से छुट्टी बिताकर कमाने के लिए विजयवाड़ा गया था। परिवार के लोगों को क्या पता था कि इस बार वह जाएगा तो मोती का शव वापस आएगा। मोती के मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के कुछ लोग उसका शव लेने के लिए विजयवाड़ा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें