फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रैकेट गिरोह के गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल

Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र के रगड़गंज स्थित ज्ञानभारती महाविद्यालय में बीए भाग एक व दो की परीक्षा से पूर्व लिखी कापियां मिलने के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियाें को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इस महाविद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ पर शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना मिलने पर एसडीएम कप्तानगंज सचिन कुमार सिंह ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही इस महाविद्यालय में छापा मारा था। वहां सात और आठ अप्रैल की हिन्दी की लिखी हुई कापियां मिली थीं, जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक डॉ. महात्मा प्रवण कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने महाविद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ को दोषी मानते हुए धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में  मुकदमा दर्ज  किया गया था।

पुलिस ने महाविद्यालय के लिपिक बृजेश कुमार मिश्रा,  अजय कुमार तथा गुलाम नबी को शुक्रवार के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि पुलिस विवेचना कर रही है। इसमें आरोपी वह भी बन रहे हैं, जिनकी कापियां लिखी मिली हैं। पुलिस उन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें