फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

Fri, 25 Mar 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
दोनों के साथ पांच साल का बच्चा भी था। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानांतर्गत सेमरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने चार लोगाें पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम तक केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


अलबत्ता गांव में पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने की कवायद जारी थी। महराजगंज जनपद के सबया ग्रामवासी मोहन की तहरीर के मुताबिक उन्होंने लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी नेहा का विवाह नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में नेहा को कम दहेज के लिए ताने दिए जाने लगे और उसके साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी।

नेहा के पति रोजगार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। तीन वर्षों के दौरान दंपति की कोई संतान नहीं हुई। इस बीच नेहा के पति घर पर ही थे। बुधवार की सुबह मोहन को किसी ने फोन के माध्यम से नेहा के झुलस जाने की जानकारी दी। मोहन अपने भाई और एक बेटे को साथ लेकर सेमरा पहुंचे, लेकिन घर में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


मोहन ने फोन से संपर्क किया तो नेहा के पति के भाई ने बताया कि वह जल गई है। मोहन ने बृहस्पतिवार को नेहा के पति, पति के भाई और पिता के अलावा पति के एक रिश्तेदार के खिलाफ  दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि नेहा की हालत के विषय में पूछने पर उसकी ससुराल के लोग लगातार झूठ बोलते रहे और वह अपनी बेटी से मिल तक नहीं पाए। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर सेमरा गांव में कुछ मानिंद व्यक्तियों की पहल पर मामला सुलझाने की कोशिश जारी थी। इस संबंध में एसओ निर्भय कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें