ढाढ़ा। कुश्ाीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के समीप शुक्रवार की भोर में हाइवे पर क्रासिंग के पास एक बस गन्ना लदी ट्राली में जा भिड़ा। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। बताया जाता है कि ट्राली खराब हो जाने के कारण चालक ट्रैक्टर लेकर मिल में चला गया था। कोहरा अधिक होने के चलते यह घटना हुई।
शुक्रवार की भोर में गन्ना लदी ट्राली खराब हो जाने की वजह से चालक ट्राली मौके पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर मिल में चला गया था। कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही एक बस कोहरे के चलते गन्ना लदी ट्राली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली के बगल में पहले से खड़ा एक ट्रक भी टक्कर की चपेट में आ गया और हाइवे किनारे नाले में जाकर पलट गया। इस घटना में बस में सवार दिल्ली निवासी अशोक व पंजाब निवासी एक व्यकित को हल्की चोंटे आई हैं।
हाइवे पेट्रोलिंग इंचार्ज आरिफ ने बताया कि घटना की सूचना पर सभी गाड़ियों को हाइवे से किनारे हटाया गया और आवागमन शुरू कराया गया है।