फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही बहन व प्रेमी को मार डाला था

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
खुलासा करते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। कसया के कांशीराम आवास में 13 जनवरी को हुई युवक-युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। युवती के भाई और बहनोई ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए कहा कि एसपी यमुना प्रसाद और एएसपी हरिगोविंद के निर्देश पर सीओ कसया ओमपाल सिंह अपने मातहतों के साथ विवेचना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कसया के कांशीराम आवास निवासी हरिश्चंद्र मद्घेशिया की पुत्री गुंजा और रामकोला थाना क्षेत्र के आधारछपरा गांव के निवासी हरिनारायण के पुत्र रामसिंगार का शव 13 जनवरी को उस कांशीराम आवास में मिला था। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने इस जघन्य हत्या के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

सीओ ने बताया कि विवेचना में यह मालूम हुआ कि गुंजा और रामसिंगार का आपस में प्रेम संबंध था, जिसका युवती के घर वाले विरोध करते थे। जब युवक 13 जनवरी को युवती से मिलने कांशीराम आवास पहुंचा तो युवती के घर वाले उसे पकड़ लिए, लेकिन जिद पर अड़ी थी। तब उसके परिवारीजन युवक को विश्वास में लेकर चाय पिलाए। चाय में जहर मिले होने के कारण लड़के की मृत्यु हो गई। तब गुंजा विरोध करने लगी व हत्या की घटना को सबको बताने के लिए धमकी देने लगी। सीओ के मुताबिक यह सुनकर गुंजा के बड़े भाई अनिल कुमार मद्घेशिया निवासी कांशीराम आवास और बहनोई गुलाब मद्घेशिया निवासी बलुआ अफगान थाना भटनी जिला देवरिया ने मिलकर युवती की भी हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को यह सूचना दे दिया कि युवक ने युवती की हत्या कर स्वयं जहर खा लिया है। हत्यारोपियों के पास रामसिंगार की सोने की अंगूठी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का खुलासा करने में कसया थाने के एसओ गजेंद्र राय, रामलक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल बालेंदु पाल और आशुतोष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें