पडरौना। नगर से सटे ग्राम सभा बेलवा जंगल स्थित एक घर का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया है। शनिवार की सुबह घर के एक सदस्य पहुंचे तो ताला टूटा देखा। गृहस्वामी ने पडरौना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार की रात घर खाली था। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में चोर इस घर में घुसे होंगे।
बेलवा चुंगी से कटनवार गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर केएल इंटरनेशनल स्कूल के पास राहुल गिरी की मकान है। राहुल के अनुसार अगल-बगल अभी दो तीन घर ही बने हैं। शुक्रवार की रात घर में कोई नहीं था। शनिवार की सुबह वे यहां पहुंचे तो ताला टूटा था और अंदर कुछ कपड़े आदि फर्श पर बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे गहने, पांच हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी हो गए हैं। राहुल ने कोतवाली पुलिस को वारदात की सूचना के अलावा तहरीर भी दे दी है।