खड्डा। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा पर शनिवार को दियारा क्षेत्र में डकैतों के मौजूदगी की बिहार पुलिस को सूचना मिली।
बिहार पुलिस ने मयफोर्स सीमा पर जाकर संभावित स्थानों पर छापा मारा और किसानों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी बगहां के निर्देश पर शनिवार को बगहां के इंस्पेक्टर मोहम्मद अयूब की अगुवाई में एसओ पिपरासी दुष्यंत कुमार, एसओ धनहां राजेश रंजन, नदी थाना प्रभारी विजय चौधरी, एससी एसटी थाना प्रभारी छोटेलाल पटवारी आदि ने यूपी और बिहार बॉर्डर के धनहां, कांटी रेता, पोखरा टोला, घोठ्ठा आदि स्थानों पर छापामारी की।
पुलिस टीम ने दो टोली में बंटकर छापामारी की। टीम ने दियारा में किसानों को सुरक्षा का एहसास कराया।