फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान पुलिस और स्वॉट टीम ने बाइकचोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। इनके कब्जे से आठ बाइक, एक स्कूटी और एक इंजन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ये तीनों गोरखपुर और आस-पास के इलाकों से वाहन चोरी करके बिहार में बेचते थे।
एसपी अतुल शर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि स्वॉट टीम और तरयासुजान थाने की पुलिस बुधवार की भोर में सलेमगढ़ में नेशनल हाइवे पर वाहनों की जांच कर रही थी।
तभी दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे मुड़कर भागना चाहे। शक होने पर पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सूरज पांडेय निवासी पांडेयपट्टी थाना पटहेरवा, दुर्गेश कुशवाहा और अर्जुन प्रसाद निवासी नरहवा थाना पटहेरवा बताया।
एसपी के मुताबिक तीनों ने बताया कि गोरखपुर से बाइक चोरी करके बिहार में बेचते हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर सूरज पांडेय ने अपने घर में रखी चार और बाइक तथा अर्जुन प्रसाद ने अपने घर में रखी दो बाइक और एक स्कूटी बरामद कराई।
विज्ञापन

इन वाहनों के बारे में कोई कागजात उनकी तरफ से उपलब्ध नहीं कराया गया। पकड़े गए इन युवकों ने बताया कि छिपाकर रखी गई इन बाइक को मौका मिलने पर चोरी-छिपे बेंच देते हैं।
दोनों गाड़ियों को बेचने के लिए ही ले जा रहे थे कि पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और आस-पास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले प्रतिष्ठानों और स्थानों पर खड़े दो पहिया वाहनों को चुराकर अपने घरों में छिपा देते थे।
उसके बाद जैसे ही मौका मिलता था, बिहार ले जाकर बेच देते थे। कुछ वाहनों के कलपुर्जे निकालकर बेच देते थे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि तीनों को पकड़ने में स्वॉट टीम प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह, एसआई अजय नारायण सिंह, सौदागर राय, एसओ नीरज कुमार सिंह, एसआई ब्रजेंद्र पटेल, अनिल तिवारी, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, विनोद राय, रामभरोसे, अतीश कुमार, रणजीत यादव, संदीप भास्कर, संतोष कुमार, चंद्रभान वर्मा, रणजीत कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें