फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर गिरे बुजुर्ग को मालवाहक ने रौंदा, मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:39 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर हादसे के बाद टूटी स्कार्पियो।
विज्ञापन
कुश्‍ाीनगरके  तमकुहीराज तहसील गेट के सामने बुधवार को एनएच पर एक मालवाहक की चपेट में आ जाने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लेकिन मृतक के परिवार के लोग बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के निवासी हाजी मशरुल्लाह  (70) बुधवार को सुबह अपने भतीजे निसार अहमद के साथ सेवरही के एक डॉक्टर के पास इलाज कराने आए थे। बाइक से वापस घर जाते समय तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज तहसील के गेट सामने पहुंचे ही थे कि संतुलन बिगड़ जाने के कारण निसार बाइक समेत एनएच पर ही गिर पड़ा। उसे तो चोट नहीं आई, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे हाजी मशरुल्लाह दूसरी तरफ गिर गए। 

तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक मालवाहक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हाजी मशरुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन मृतक के परिवारवालों ने इस हादसे को खुदा की मर्जी मानकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और वे शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

 
हादसे में ट्रक चालक की मौत, एक गंभीर 

कुश्क‍ाीनगर के  कसया फ्लाई ओवर पर खडे़ ट्रक के पहिए से फंसी गिट्टी निकाल रहा ट्रक चालक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे गिट्टी निकाल रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल दूसरे ट्रक के चालक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन डॉक्टरों ने वहां से उसकी हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर ट्रक मालिकों और परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। 

 बुधवार की भोर में रामपुर जिले के गांव ढोढई निवासी ट्रक चालक 33 वर्षीय मुहम्मद रेहान पुत्र जमील हाइवे पर कसया बाईपास के पास फ्लाईओवर पर ट्रक खड़ा कर पहिए में फंसी गिट्टी निकाल रहे थे। इसी बीच रेहान गोरखपुर की तरफ से बिहार की ओर जा रहे संतरे से लदे ट्रक की चपेट में आ गए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी जबकि सहरसा बिहार के गांव शाहपुर के रहने वाला दूसरे ट्रक चालक 30 वर्षीय मुहम्मद अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल अब्बास इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राकेश सिंह का कहना है कि घायल ट्रक चालक की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें