पडरौना। डॉ. राममनोहर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत दुदही क्षेत्र के अमवाखास गांव में कराए गए सत्यापन पर ग्राम प्रधान ने ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। ग्राम प्रधान ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर सत्यापन अधिकारी पर इस कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
ग्राम प्रधान गौरी देवी का कहना था कि डीएम के निर्देश पर गांव में सत्यापन करने गए अधिकारी ने आवास सूची गलत सौंपी है। सूची बनाने में पात्रता का ध्यान नहीं रखा गया है। पात्र और गरीब व्यक्ति लोहिया आवास की सूची से बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने सूची की पुन: किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। ग्राम प्रधान के साथ बाबूलाल, फत्तेआलम, याकूब अली, रउफ मियां, हसमत, ऐसुद्दीन, भागीरथी, हीरालाल, नूरआलम, मुश्ताक, अजय, मुुमताज, मुनीब सहित गांव के कई अन्य लोग थे।