फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज से युवक का दिनदहाड़े अपहरण

Wed, 31 Aug 2016 11:01 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार से बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। लग्जरी वाहन से आए इन अपहरणकर्ताओं ने युवक को जबरन अपने वाहन में बैठा लिया । एक स्वयंसेवी संस्था के दफ्तर में कार्य करने वाले इस युवक के अपहरण की तहरीर संस्था के अध्यक्ष ने दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव के निवासी अशोक कुमार शर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह एक स्वयंसेवी संस्था चलाते हैं, जिसका कार्यालय लक्ष्मीगंज बाजार में है। दिन के करीब साढ़े दस बजे दो लग्जरी वाहनों से करीब दस की संख्या में लोग उनके कार्यालय में आए। उन लोगों ने कार्यालय के कर्मी प्रभुनाथ शर्मा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। प्रभुनाथ के पिता पारसनाथ शर्मा के पूछने पर उन व्यक्तियों ने बताया कि रामकोला थाने से आए हैं और उसे थाने ले जा रहे हैं। 
 उन्होंने तहरीर में अपहरणकर्ताओं की संख्या लगभग दस बताई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ श्यामलाल यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें