फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 720 पेटी शराब

Sun, 03 Jun 2018 11:46 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
amarujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर राजा से पुलिस टीम ने शराब की बड़ी खेप सहित तस्करी में शामिल दो मालवाहक व तीन बाइक बरामद की है। बरामद शराब 720 पेटी है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। रविवार की भोर में सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में सेवरही व तरयासुजान थाने पुलिस ने रामपुर राजा स्थित बड़ी गंडक नहर की पटरी के निकट छापेमारी की। वहां एक कंटेनर ट्रक व पिकअप पर लदी 720 पेटी शराब बरामद की। पुलिस टीम ने मौके से तीन बाइक भी बरामद किया। छापेमारी की भनक लग जाने से तस्कर भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी भी तस्कर के गिरफ्तार न होने से पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे। चर्चा है कि कहीं पुलिस टीम के किसी सदस्य ने तो इसकी सूचना तस्करों नहीं दे दी थी। रविवार की भोर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गांववालों ने घटनास्थल से एक बोलेरो क्रेन से खींचकर बहादुरपुर चौकी पर ले जाते देखा। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों की मानें तो उस बोलेरो का हैंडिल लॉक हो गया था, जिससे उसे ले जाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस को उसे ले जाने के लिए टोल प्लाजा का क्रेन मंगाना पड़ा। इस बावत जब सीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मुखबिर की गाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें