फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरण का मांस और जाल बरामद
विज्ञापन

खड्डा। कुशीनगर से बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने कांटी जंगल के कक्ष संख्या दो में छापेमारी कर हिरण का मांस व शिकारी जाल को बरामद किया है। वन कर्मी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव झा ने बताया कि मदनपुर वन क्षेत्र के वनपाल शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक संतोष कुमार व सूरज राम एवं वन सुरक्षा दल के साथ काटी जंगल में छापेमारी की गई। 5-6 लोग जाल लगाकर हिरण का शिकार कर रहे थे। सुरक्षा कर्मचारियों को देख वे जंगल में भाग गए। मौके से 10 किलो हिरण का मांस व जाल बरामद की गई। गौरव ओझा ने बताया कि फरार शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें