कसया। नगर स्थित फ्लाई ओवर के निकट बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सूचना दी और ट्रक समेत चालक को कब्जे में लिया।
बुधवार की देर शाम तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव गढ़रामपुर निवासी सत्यशील गौतम (22) बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक सामने से गुजरी ट्रक ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उन्हें सीएचसी कसया भेजवाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस ने घरवालों को दी। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन अभी तक नहीं आए है। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।