हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
हाटा। बुधवार देर रात हाटा कोतवाली के गांव भगत छपरा के समीप हाईवे पार करजे समय किसी वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।