फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों की हालत खराब, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है। ---
विज्ञापन


कुशीनगर में डायरिया से मां-बेटे की मौत

- मृतका की बेटी समेत मुसहर बस्ती के नौ लोग हैं बीमारी की चपेट में

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। दुदही क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव की मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को बुखार और डायरिया से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतका की बेटी समेत बस्ती के नौ लोग बीमारी की चपेट में हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
वीरेंद्र मुसहर की पत्नी संगीता (35), पुत्री लक्ष्मी (12) और पुत्र श्याम (8) सप्ताह भर से बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। गांव में इलाज के बाद हालत नहीं सुधरी तो उन्हें दुदही सीएचसी लाया गया, जहां बृहस्पतिवार शाम चार बजे संगीता और श्याम की मौत हो गई। लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस्ती के शहीद अली (5), मोहम्मद हुसैन (30), शहाबुद्दीन (20), हरिंद्र (35), शहजादी (33), मेराज (6), शहजाद (3) और नेसार (6) भी बीमारी की चपेट में हैं। गांव वालों ने इन सभी को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से देर शाम तक सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि वह गांव गए थे। पूछताछ में पता चला कि बासी भोजन करने की वजह से सुबह करीब 11 बजे इनके पेट में दर्द हुआ और उल्टी-दस्त की परेशानी शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर इन्हें दुदही सीएचसी लाया गया, जहां संगीता और श्याम की मौत हो गई। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह गांव कालाजार और इंसेफेलाइटिस प्रभावित है। बीमारियों के चलते गांव के कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें