फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी में किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बाघाचौर गांव में शुक्रवार को एक किशोर गंडक नदी में नहाते वक्त डूब गया। गांव के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन किशोर का अब तक पता नहीं चला। शनिवार को भी गांव के लोगों ने नदी में उतरकर किशोर की तलाश की। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर निवासी सत्येंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र राहुल शर्मा शुक्रवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ एपी बांध के किनारे क्रिकेट खेलने गया था। खेलने के बाद सभी लड़के गंडक नदी में नहाने लगे। इसी दौरान राहुल गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर साथी लड़के नदी से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन होने लगी। देर शाम तक लोग नदी में किशोर की तलाश करते रहे। शनिवार को तमकुहीराज के एसडीएम गुलाबचंद्र, ग्राम प्रधान शम्भु साहनी, लेखपाल सुरेंद्र सिंह, जयंत गुप्ता, संजय तिवारी की मौजूदगी में तलाश होती रही लेकिन दोपहर बाद तक कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें