लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। सोमवार को दिन के करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा लक्ष्मीगंज और कप्तानगंज स्टेशन के बीच स्थित मिश्रौली रेलवे क्रासिंग के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि यह महिला दिन के करीब 11 बजे रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी, तभी ट्रेन उधर आ गई। महिला ट्रेन देखकर हक्की बक्की रह गई। वह जब तक ट्रैक से हटती, ट्रेन की चपेट में आ गई। काफी देर तक रेलवे लाइन के किनारे पड़ी रही। बाद में कुछ लोगों ने उसे रामकोला सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।