फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के कचनार टोला की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी को लेकर मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कठकुइयां। लक्ष्मीपुर गांव के कचनार टोला में शुक्रवार को जलनिकासी की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के कचनार टोला में सार्वजनिक नाली का पानी सड़क पर बहने को लेकर विवाद चला आ रहा है, जो शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हकीम और हसनैन के परिवार में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में ईट-पत्थर चलने लगे। उसके बाद लाठी-डंडे भी निकल गए। इस मारपीट में एक पक्ष से हसनैन, नूरहसन, सल्या, खालिद, मुमताज और रैबुन गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें हसनैन और नूरहसन चोट के चलते बेहोश हो गए। घायलों में एक महिला सहित एक युवती भी शामिल है। इसकी सूचना किसी ने यूपी 100 की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही यूपी 100 और कुबेरस्थान थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भेजी, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि देर शाम तक दोनों पक्षों में किसी ने भी तहरीर नहीं दी थी। हालांकि इस मामले में पूछताछ के लिए दोनों पक्षों से दो-दो व्यक्तियों को थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें