टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गांव परेवाटार के टोला फरीदपुर में शनिवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव के बाद सिलेंडर फट जाने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। फरीदपुर निवासी भुल्लन गुप्ता की 18 वर्षीय पुत्री सुमन शनिवार की दोपहर में अपने घर में रसोई गैस पर खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस की पाइप में रिसाव से आग लग गई और गैस सिलेंडर में पकड़ लिया। सुमन अभी कुछ समझ पाती, तब तक आग धू धूकर जलने लगी। सिलेंडर फटने से सुमन गंभीर रूप से झुलस गई। गांववालों की मदद से घरवाले उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।