फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 23 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : ani
विज्ञापन
तमकुहीराज/सेवरही। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह खैरटिया गांव में चकरोड के किनारे उसका शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घरवालों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मठिया श्रीराम गांव के निवासी कमलेश पांडेय (28) सिसवानाहर बाजार में पेंट की दुकान चलाते थे। लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात कमलेश अपनी दुकान बंदकर कुछ लोगों के साथ कहीं चले गए। बाद में अपने घर के लिए निकले। उसके बाद कमलेश को खैरटिया में भी देखा गया। वहां साथ में मौजूद कुछ लोगों से उनकी झड़प भी हुई थी।

शुक्रवार की सुबह उनका शव खैरटिया गांव में चकरोड के पास मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमलेश की नाक, पैर और गले में चोट के निशान देखे गए। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिजनों ने युवक की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि शव पर कुछ जगह चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें