फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाएं, कागजी कार्रवाई तक सिमटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था में सुधार की पुलिस के दावे की हवा निकाल दी है। अपराधी जहां एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने की बजाय दोष पीड़ित पक्ष पर ही मढ़ने का उपाय खोजने में लगी है।
विज्ञापन

बीते नौ जून को मैनपुर तेजवलिया निवासी भृगुराशन को उचक्कों ने तहसील के सामने ही कागज की गड्डी थमाकर 12 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन उचक्के अब तक पकड़े नहीं गए। इसके बाद 12 जून को पीएनबी की कसया शाखा पर एक युवक को जमा पर्ची भरवाने के बहाने उचक्के परिसर से बाहर ले गए और वहां उसे झांसा देकर 49500 रुपये उड़ा दिए। इस मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इस बैंक शाखा के सामने ही पुलिस चौकी भी है।
बीते 15 जून को गांधी चौक से तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बंगरा राम बख्श राय की रहने वाली 62 वर्षीया निशा खातून को बाइक सवार युवक ने अपहृत कर लिया। बाद में महिला के गले से चेन व अन्य जेवरात छीनकर सपहां में छोड़कर अपहरणकर्ता भाग गए थे। इस मामले का भी अब तक पर्दाफाश नहीं हुआ। बीते छह जुलाई को कुशीनगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 45 हजार रुपये निकालकर घर वापस जा रही झुंगवा गांव की रहने वाली मंजू देवी को मारपीटकर बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीन लिए। सुखारी छपरा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर हुई घटना का भी अब तक पर्दाफाश नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कसया गजेंद्र राय का कहना है कि इन मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इन मामलों के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। एसओ के अनुसार पहली और दूसरी घटना लालच के चलते हुई। तीसरी घटना रिश्तेदारी से जुड़ी है जबकि महिला से छिनैती का मामला भी संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें