पति पसंद नहीं आया तो ट्रेन से कूद गई
रामकोला। संतकबीरनगर से आ रही एक महिला पति पसंद नहीं आने पर रविवार की देर शाम लक्ष्मीगंज में ट्रेन से कूद गई। सूचना मिलने पर रामकोला थाने की पुलिस पहुंच गई और अपने साथ ले आई। रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि किरन नाम की यह महिला संतकबीरनगर की रहने वाली है। उसके भाई की शादी उसकी ननद से हुई है और उसकी शादी अपनी भाभी के भाई से हुई है। पति उसे पसंद नही है। जिस कारण वह ट्रेन से कूद गई।