चुनाव के मद्देनजर वाहनों की हुई सघन तलाशी
कसया। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपंन कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल तिराहे के पास वाहनों की सघन तलाशी हुई। कागजात न दिखाने पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। सोमवार की सुबह के करीब 10 बजे स्टेटिक टीम की अगुवाई कर कर रहे सीके मिश्रा के साथ एसआई सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल फतेबहादुर यादव व अमरजीत यादव ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान वाहनों की डिकी, बैग आदि की सघन तलाशी ली गई। जांच में कुछ वाहनों के कागजात नहीं मिले जबकि चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस मिला। ऐसे वाहनों का डिटेल दर्ज किया गया।