फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की पिटाई, दौड़े ग्रामीण तो भाग हमलावर

Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरा क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को बोलेरो और बाइक से आए कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले, लेकिन उनकी बाइक छूट गई। बाद में सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की पुलिस बाइक अपने साथ थाने उठा ले गई।

 

लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के युवक की शादी बिहार में हुई है। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया है। पत्नी अपने मायके के आठ-दस लोगों के साथ ससुराल पहुंची। सभी घर में घुस गए और महिलाओं-पुरुषों को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल सुनीता देवी, पवन पांडेय व कृष्णकांत को सीएचसी भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें