फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहयोगियों के साथ मिलकर दोस्त ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के खातिर दोस्तों ने ही कर दी व्यापारी की हत्या
विज्ञापन

फोटो के साथ
- तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा और बाइक और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शुक्रवार की रात अपहृत व्यापारी युवक का शव रविवार को नहर में मिला। बनकटा बाजार में गैस चूल्हा और स्टोव आदि की मरम्मत करने वाले राहुल गुप्ता नाम के युवा व्यापारी की हत्या उसके बगल के दुकानदार और दोस्त अरमान ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारोपी ने कुबूल किया कि राहुल उसके साथ हर बात साझा करता था। उसी ने बताया था कि उसके पास 1.20 लाख रुपये थे, जिसके लिए उसने राहुल की हत्या कर दी।
एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में राहुल गुप्ता की दुकान के बगल में ही अरमान की दुकान भी थी। दोनों अच्छे दोस्त थे। राहुल के अपहरण की सूचना मिलने पर संदेह के आधार पर अरमान से पूछताछ की गई थी। उसने ही बताया कि राहुल ने अपने पास पिकअप बेचने से मिले 70 हजार रुपये तथा दुकान के 50 हजार रुपये रखे होने की बात बताई थी। वह दूसरा पुराना पिकअप लेना चाहता था। यह रुपये छीनने के लिए अरमान ने अपने गांव बेलवा आलमदास के निवासी दोनों सहयोगियों जमालुद्दीन और बृजकिशोर गुप्ता को तैयार कर सुमही मोड़ पर बुलाया और खुद राहुल से चौरा में एक पार्टी में छोड़वाने के लिए साथ लेकर चला गया। वहां धोखे से तीनों ने मिलकर राहुल को मार डाला और उसका शव व बाइक नहर के पानी में छिपा दिए। उन्होंने बताया कि मुकदमे में अपहरण के अलावा इसमें हत्या सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन तीनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, राहुल की बाइक, तीन मोबाइल और राहुल से लूटे गए 980 रुपये बरामद हुए। इतनी जल्दी अपहरण और हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में पटहेरवा थाने के एसओ संजय कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल जिलाजीत सिंह, कांस्टेबल हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण राय, जयराम सिंह, अकबर खां, सचिन विश्वकर्मा, स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल मुबारक खां, कांस्टेबल रणविजय सिंह, शशिकेश गोस्वामी, अशोक सिंह, सर्विलांस टीम के सुशील सिंह, चंद्रभान वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें