फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये छीनकर बुजुर्ग को चलती ट्रेन से फेंका

Wed, 27 Jun 2018 11:38 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। थावे-कप्तानगंज मार्ग पर एक बुजुर्ग को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया निवासी युगुल किशोर (60) रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव के तकिया टोला में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार सुबह वह रामकोला से कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन पर सवार हुए। ट्रेन लक्ष्मीगंज के आगे बढ़ी तो दो युवक उनकी जेब से रुपये निकालने लगे। बुजुर्ग ने उनका विरोध किया तो युवकों ने रुपये छीनने के बाद बुजुर्ग को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। बुजुर्ग के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज में खेत में काम करने आए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े बुजुर्ग को देखा तो डॉयल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल शिवाजी यादव व विमल कुमार ने वृद्ध को रामकोला सीएचसी पहुंचा। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के पास मात्र 125 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें