फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

खड्डा। चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील होने से सन्नाटा पसरा हुआ था। गंडक नदी के बाल्मीकि बैराज पर भी ऐसी ही स्थिति दिखी। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव पार्टियां रवाना हुईं। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर कुल 1701 बूथों पर 14 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर रविवार को हो रहे मतदान के चलते नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। हमेशा गुलजार रहने वाली सीमा पर सन्नाटा रहा। 2008 में अस्तित्व में आया यह लोकसभा नक्सली गतिविधि के केंद्र में रहा है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद दिखा। महिला सुरक्षा कर्मी हाथों में असलहा लिए चुनाव कराने निकली। जल-थल सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें