फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग भागी पांच बच्चों की मां का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र की रहने वाली पांच बच्चों की मां चार महीने पहले छह बच्चों के पिता के साथ भाग गई। पीड़ित पति पहले इधर-उधर पत्नी की तलाश किया लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पति अनहोनी की आशंका भी जाहिर किया। इधर उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पीड़ित पति का आरोप है कि चार माह पहले रोजगार के सिलसिले में वह बंगलोर कमाने गया था। बगल के एक गांव का रहने वाला छ:बच्चों का पिता कारपेंटर का काम करता है। उसका गांव पर अक्सर आना-जाना रहता था। इसी बीच उसकी पत्नी से कारपेंटर का संपर्क हो गया। आरोप है कि विवाहित दो पुत्रियों के जेवरात लेकर उसी कारपेंटर के साथ कहीं भाग गई। ऐसी हरकत से दो परिवार परेशान है। पीड़ित पति ने थाने से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी फरियाद कर चुका है। अब उसको आशंका है कि भगाकर ले जाने वाला कहीं उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी न कर दें। उसने पुलिस ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें