फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
wine
विज्ञापन

विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान पुलिस ने बिहार जा रही कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब की अवैध खेप को पकड़ा है। फोरलेन पर सोमवार की भोर में यह कार्रवाई हुई। इस मामले में केस दर्ज हो गया है। तरयासुजान एसओ विनय पाठक के अनुसार सूचना मिली कि फोरलेन के रास्ते अंग्रेजी शराब की अवैध खेप लक्जरी कार से बिहार भेजी जा रही है। पुलिस टीम ने माधोपुर बुजुर्ग गांव के एक होटल के समीप फोरलेन पर इस संदिग्ध गाड़ी को घेरने का प्रयास किया। तमकुहीराज की तरफ से बिहार जा रही कार का चालक पुलिस टीम को देखते हुए वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। चौकी प्रभारी विकास यादव, दीवान चंद्रशेखर सिंह, सिपाही शंभू राय ने गाड़ी का पीछा किया, कुछ दूर आगे तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। जांच पड़ताल में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद वाहन स्वामी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें