फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी
विज्ञापन

बरवापट्टी। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बुधवार की रात दो बाइक चोरी हो गई। गुरुवार को पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के धोकरहा गांव के चकदहवा टोला निवासी बृंदा सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। गुरुवार सुबह बाइक गायब थी। पहले तो उन्होंने अगल-बगल तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी तरह क्षेत्र के बिजुलियाताड़ चौराहा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में उन्होंने अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी की थी। करीब दो बजे भोर में जगे तो बाइक गायब थी। खोजबीन पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें