फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव सिसवा महंथ निवासी एक युवक का शव धोकरहा गांव के पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बीते नौ सितम्बर से ही लापता था। घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

सिसवा महंथ गांव निवासी रामाधार का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह बीते नौ सितम्बर को घर से कुछ दूरी पर स्थित घोठे पर गया था। अगले दिन भी उसका पता नहीं लगा तो घरवालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। तभी से घर वालों के अलावा कसया पुलिस भी तलाश में लगी थी। मंगलवार कि शाम करीब चार बजे धोकरहा गांव के निकट पुल के नीचे लोगों ने एक बोरा फेंका देखा। किसी का शव होने की आशंका में कसया पुलिस को सूचना दी गई। कसया पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो उसमें धनंजय का शव था।
इस संबंध में सीओ कसया ओमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें