फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Sun, 31 Mar 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिसवा गोपाल गांव में जलने से महिला की मौत की सूचना पर छानबीन करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में लगी आग में झुलसकर मौत हो गई। कमरे से धुआं निकलता देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो विवाहिता की अधजली लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब चार बजे खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के निवासी मुस्तफा के घर से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका में ससुर मुस्तफा व अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर समीरून (30) की अधजली लाश पड़ी थी। शव से केरोसिन की गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि इस महिला का मायका खड्डा थाना क्षेत्र के ही गुलामी छपरा में है। दस वर्ष पूर्व इनका निकाह मुस्तफा के इकलौते बेटे नईम के साथ हुआ था। पति दो वर्ष से सऊदी अरब में है। दो माह पहले ही महिला का आपरेशन हुआ था। घटना के समय दोनों बच्चे बाहर खेलने गए थे और सास खेत में बकरी चराने गई थी। ससुर मुस्तफा कुछ दूरी पर बोलेरो धुल रहे थे। घर में समीरुन अकेली थी।
विज्ञापन

खड्डा थाने के एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें