फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुआन घाट पर लगे मेले में गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल के खौलते कड़ाह में गिरने से किशोरी झुलसी
विज्ञापन

दुदही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जमुआन गांव में लगे मेले में एक किशोरी खौलते तेल के कड़ाहे में गिर गई, जिससे उसका चेहरा झुलस गया।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जमुआन घाट पर शुक्रवार को मेला लगा था। इसमें आस पास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिससे वहां धक्का मुक्की हो रही थी। इसी बीच गांव के प्रमोद की 12 वर्षीय पुत्री सुनैना भी मेला देखने पहुंची। वह धक्का मुक्की के दौरान जिलेबी के लिए रखे गए तेल के खौलते कड़ाहे में गिर पड़ी। घरवाले उसे आनन-फानन में दुदही सीएससी ले आए। यहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें