फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेटिंग में पकड़ी गई दो दुकानें सील

Sun, 15 Jul 2018 11:21 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। रविवार की रात आठ बजे रामकोला कस्बे की देसी शराब की दुकानों पर एसडीएम ने छापा मारा। वहां प्रिंट रेट से पांच रुपये अधिक लेने की शिकायत थी। एसडीएम ने देसी शराब तथा बीयर की दो दुकान को सील कर दिया। वहां बैठे दो दुकान कर्मचारियों को एसडीएम ने थाने पर पकड़कर भेजा। वहीं इस कार्रवाई को देखकर देशी शराब के दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले। रामकोला कस्बे में देसी शराब की तीन तथा बीयर और अंग्रेजी शराब की एक-एक दुकान है। एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद कुमार पहुंचे तो उनके सामने ही दुकानदार 45 रुपये की जगह पचास रुपये ले रहे थे। उन्होंने उस दुकान को सील करा दिया। उसके बाद बीयर की दुकान पर भी यही शिकायत मिलने पर उसे भी सील करा दिया। अन्य दो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चलते बने। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि एक बीयर तथा एक देसी शराब की दुकान सील की गई है। दो मुनीब जो ज्यादा रुपये ले रहे थे, उन्हे थाने पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें