फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने हाइडिल में किया प्रदर्शन, सड़क जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाथ आश्रम के परिसर में गिरी एचटी लाइन, चार गायों की मौत
विज्ञापन

रात में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया था अनाथ आश्रम के परिसर में
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के परसौनी कला में संचालित होने वाले अनाथ आश्रम परिसर में शनिवार की रात 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से अनाथ आश्रम की चार गायों की मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग जुट गए। वे लोग घटना के लिए जिम्मेदार विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलाने के लिए हाइडिल पहुंचे, लेकिन रविवार का दिन होने के कारण वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद लोगों ने परसौनी कला गांव के सामने ही पडरौना-कठकुइयां मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगे होने से राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही थीं। सूचना मिलने पर कोतवाल ने पहुंचकर जाम समाप्त कराया। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के परसौनी कला गांव में अनाथ आश्रम संचालित होता है। शनिवार की देर रात में इसका तार टूटकर आश्रम की गायों के ऊपर गिर गया, जिससे चार गायों की मौत हो गई। सुबह गांव के लोगों को जानकारी हुई तो वे काफी संख्या में एकत्र हो गए। बाद में इसकी जानकारी हुई तो कोतवाल विजयराज सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया और आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस बीच लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें