फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में ही दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी

Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इधर दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि दस वर्षीय बालिका को माचिस घर पहुंचाने के बाद भेजने के बाद आरोपी भी पीछे से पहुंच गया। आरोपी ने घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। सूचना के बाद तत्काल रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और बालिका को सीएचसी पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालत नाजुक बता कर पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें