फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही में निर्माण कार्यों की हुई जांच

Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एडीएम देवरिया की अगुवाई में जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। लोकायुक्त लखनऊ की तरफ से नामित त्रिस्तरीय जांच टीम शनिवार को आदर्श नगर पंचायत सेवरही के कार्यालय में पहुंची। इस टीम की अगुवाई देवरिया के एडीएम कर रहे थे। लगभग दो घंटे तक कार्यालय की पत्रावलियां देखने के बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता और जांच टीम के बीच कई बिंदुओं पर तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


आदर्श नगर पंचायत सेवरही में हुए निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए लोकायुक्त के आदेश पर एडीएम देवरिया राकेश कुमार पटेल की अगुवाई में यह टीम टाउन एरिया कार्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता लव जायसवाल की शिकायतों को बिंदुवार अधिकारियों ने नोट किया। उसके बाद कार्यालय में मौजूद पत्रावलियों की जांच की गई।

सोलर पैनल के निविदा स्थल पकड़िहार पूरबपट्टी के पोखरा पर किए जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह जगह इसके लिए उपयुक्त नहीं है। उसके बाद बिना कार्य कराए भुगतान की जांच किए जाने संबंधी पत्रावलियों की भी जांच की गई। ईओ ने 10 दिन पहले चार्ज लेने की बात कही। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के साथ वार्ड नंबर एक अंबेडकर में पहुंचकर मौका भी देखा। इस दौरान पूर्व में एसडीएम तमकुहीराज की रिपोर्ट को लेकर शिकायतकर्ता और एलबीसी लिपिक के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लव जायसवाल ने कहा कि पैसे के बल पर जांच रिपोर्ट को प्रभावित करने की चेयरमैन और अधिकारियों की मंशा शुरू से रही है, जबकि चेयरमैन ने कहा कि धनउगाही के लिए जांच कराकर विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रभारी जांच अधिकारी एडीएम देवरिया राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अभी बिंदुओं का परीक्षण किया गया है। रिपोर्ट शीघ्र भेज दी जाएगी। इस दौरान डूडा के एपीओ प्रमोद यादव, ईओ संतोष कुमार वर्मा, जेई नागेंद्र सिंह, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सभासद अजय जायसवाल, कृष्णा पहलवान, आशीष वर्मा, शैलेंद्र मद्घेशिया, रिंकू गौतम, मनोज जायसवाल, वैजनाथ वर्मा, मारकंडेय वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें