फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से ससुर-बहू की मौत

Wed, 20 Jun 2018 11:43 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। माधोपुर बुजुर्ग गांव के शिवमंदिर के सामने बने क्रासिंग पर बाइक सवार पुरुष एवं महिला को एक अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना से नाराज लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ की अगुवाई में तरयासुजान और सेवरही थाने की पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सपहां गांव के निवासी अमानत मियां (56) अपनी पुत्र वधू जुबैदा खातून (28) को बाइक से कहीं ले जा रहे थे। बुधवार को दोपहर में दोनों फोरलेन पर माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के सामने बने क्रासिंग पर एनएच पार करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस के चालक ने विपरीत लेन के किनारे स्थित एक होटल में भोजन व नास्ता के लिए क्रासिंग पर तेजी से बस मोड़ दिया। लेन बदलते वक्त तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बाइक सवार ससुर-बहू को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बावजूद चालक लापरवाहीपूर्वक बस लेकर घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर स्थित होटल पर ले जाकर बस खड़ा किया। इससे बस के अंदर बाइक फंस जाने से बाइक सहित दोनों सवार घिसटते हुए होटल तक चले गए। इस दुर्घटना में अमानत की बस के नीचे कुचल जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। नाराज लोगों ने बस पर पथराव भी किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने सीओ तमकुहीराज को दुर्घटना की सूचना दी। उसके बाद टोल प्लाजा के एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लेकर गए, लेकिन उस महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीओ आरके तिवारी की अगुवाई में पहुंची तरयासुजान व सेवरही थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। बस को पुलिस चौकी तमकुहीराज भेजवा दिया गया। इस संबंध में सीओ का कहना था कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें