फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़न दस्ते ने पकड़े 1.26 लाख रुपये
विज्ञापन

खड्डा। चुनाव को लेकर तैनात उड़न दस्ता ने खड्डा-सिसवा मार्ग पर गुरुवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान व्यापारी के पास से 1.26 लाख रुपये बरामद किया है। कस्बे के जलकल रोड स्थित हार्डवेयर दुकान चलाने वाले सोनू गुप्ता गरुवार को पिकअप से सिसवा जा रहे थे। गुरलीपुल के समीप उड़नदस्ता टीम के प्रभारी खजांची प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में टीम ने उनकी पिकअप की छानबीन की गई। उनके बैग व चालक के पास से 1.26 लाख रुपये बरामद हुए। इस बाबत कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाने पर रुपये को जब्त कर थाने में सूचना दी है। इस दौरान एसआई जीतबहादुर यादव, राजेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, प्रदीप चौहान, अजय रावत आदि मौजूद रहे। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान के सामान की खरीदारी करने सिसवा बाजार जा रहे थे। कई व्यापारियों का हिसाब करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें