फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death
विज्ञापन
हाटा। बृहस्पतिवार की देर रात हाटा कोतवाली के ढाढा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के महुई गांव निवासी 19 वर्षीय अंकुश द्विवेदी किसी काम से बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह हाटा कोतवाली के ढाढा चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर चलने वाले राहगीर ने घटना देख कर उन्हें सुकरौली पीएससी पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय अंकुश की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें